आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर नाली, जमीन और वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवादों में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। गांव कबूलपुर में वाहन पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष के पालेंद्र सिंह तथा दूसरे पक्ष के जोगेंद्र सिंह और आनंद सिंह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं,गांव खलौआ में नाली के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने एक पक्ष के रोहित और दूसरे पक्ष के श्रीचंद के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इसी तरह नगला कारे में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।मामले में एक पक्ष के देवेंद्र सिंह और श्यामवीर तथा दूसरे पक्ष के मुरारी लाल और वीरेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसीपी सैया जसवीर सिंह सिरोही में बताया कि सभी नौ लोगों को शांतिभंग की आशंका में एसीपी खैरागढ़ न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।