फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीसीटीवी फुटेज से नहीं पहचाने गए आरोपी, रिहाई के आदेश

आगरा में बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के गहने चुराने के मामले में थाना हरीपर्वत क्षेत्र के आरोपी रजनीकांत उर्फ चंडी और सदर निवासी विजय ने अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान न होने पर एडीजे-25 मदन मोहन ने उनकी रिहाई के आदेश दे दिए। थाना सदर में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, ललिता ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनके पति निजी काम की वजह से शहर से बाहर थे। 17 जून की रात वह मकान के मेन गेट से ताला लगाकर पुराने मकान पर अपने अन्य परिजन के पास चली गईं। रात को चोर अलमारी का लॉक तोड़कर एक लाख रुपये नकद, 20 तोले सोने के गहने, 40 चांदी के सिक्के, एक हीरे की अंगूठी ले गए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा। अदालत में प्रस्तुत सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों और उनकी बाइक की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा कोई स्वतंत्र गवाह भी नहीं मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें