आगरा। जिला कारागार में जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा की पहल पर 7 से 9 सितंबर तक तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को पहले दिन ओशो ध्यान योग संस्थान के प्रशिक्षक आशीष, भरत कुमार और संतोष ने 198 बंदियों को ध्यान, योग व प्राणायाम के महत्व बताया। आध्यात्मिक उत्थान, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मजबूत करने तथा तनावमुक्त रहकर सकारात्मक जीवन जीने के लिए योग का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में जेलर राजेश कुमार राय, देवदर्शन सिंह, उप जेलर संदीप भास्कर, अंजनी कुमार, मनोज कुमार शुक्ला, रजनीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।