फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर खाते से पार किए 1.62 लाख रुपये

आगरा के खेरागढ़ में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से जुड़ा लिंक भेजकर युवक के दो क्रेडिट कार्ड से 14 बार में करीब 1.62 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित प्रशांत वर्मा ने बताया कि वे कस्बा स्थित एक बाइक एजेंसी पर कार्य करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित लिंक भेजने की बात कही और कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर बैंक से संबंधित लिंक भेजा। उन्होंने लिंक को खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने लिंक डिलीट कर दिया। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे और रुपये कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। उन्होंने लेनदेन रोकने के लिए तमाम प्रयास किए, लेकिन तब तक उनके दो क्रेडिट कार्ड से 14 बार में कुल 1,62,839 रुपये निकल चुके थे। बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत बैंक में सूचना दी। ऑनलाइन सहित स्थानीय पुलिस को भी शिकायत देकर रकम वापस कराए जाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें