शिमला में गुरुवार को मौसम खुशनुमा बना हुआ है। शहर में धूप खिली है और फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के 1 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार हिमाचल में अगले चार दिन यानी 1 से 4 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 5 अक्टूबर से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। 5 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 6 और 7 अक्टूबर को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।