शिमला शहर के लोअर बाजार में लगातार दूसरे दिन बुधवार को मॉकड्रिल हुई। मॉकड्रिल के दाैरान तीन जगह दमकल की गाड़ी फंसी। नगर निगम ने तीनों जगह कारोबारी को बढ़े हुए छज्जे तोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। कुल चार तहबाजारी का सामान भी जब्त किया गया। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर शहर के लोअर बाजार में रोज मॉकड्रिल हो रही है।