फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: गेयटी थिएटर में 'लिव इन नेचर' कला प्रदर्शनी शुरू, 60 चित्र बने आकर्षण

राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में सोमवार को ‘लिव इन नेचर’ कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में चित्रकार रजत शर्मा की कलाकृतियों के साथ सुरभि शर्मा के हाथ से बनाए गए साबुन भी प्रदर्शित किए गए हैं। कला और हस्तनिर्मित उत्पादों में रुचि रखने वाले लोग 14 अक्तूबर तक प्रदर्शनी देख सकते हैं। चित्रकार रजत शर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शनी में करीब 60 चित्र प्रदर्शित किए हैं। इन कलाकृतियों के माध्यम से दर्शकों को उनके कला-सृजन को देखने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी में सुरभि शर्मा के हस्तनिर्मित साबुन भी रखे गए हैं। इस तरह यहां चित्रकला के साथ हाथ से तैयार किए गए उत्पादों को भी स्थान दिया गया है। यह प्रदर्शनी 14 अक्तूबर तक गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें