शिमला के बालूगंज स्थित खेल मैदान में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन के मुकाबले शुरू हो गए हैं। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 12 और सीनियर वर्ग में 18 टीम में भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग स्तर के मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।