फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौर में नशे के विवाद ने लिया हिंसक रूप: दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Wed, 30 Sep 2026 08:50 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

नागौर से बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नकाश गेट स्थित महिला थाना और ट्रैफिक थाना के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। अचानक हुए विवाद और मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि विवाद स्मैक जैसे मादक पदार्थ को लेकर शुरू हुआ था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की शिकायतें सामने आती रही हैं। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना अभी बाकी है।

इसी बीच मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो पक्षों के बीच हाथापाई होती दिखाई देने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार राजेश उर्फ जोंटी और मुकेश सांसी पर शनि उर्फ सुनील सांसी के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना के दौरान एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी कैलाश दान चारण मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मारपीट के दौरान क्षतिग्रस्त हुई मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने पहुंचाया है। दोनों पक्षों के लोग भी थाने पहुंचे हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- सिंचाई पानी की मांग पर किसानों का आंदोलन तेज: अनूपगढ़ बाजार पूरी तरह बंद; एडीएम कार्यालय पर भारी पुलिस बल

स्थानीय लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि क्षेत्र में पिछले दिनों हुई तीन चोरी की घटनाओं से भी इस मामले के तार जुड़े हो सकते हैं। हालांकि चोरी की घटनाओं और इस मारपीट के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में विवाद की असली वजह क्या सामने आती है और आरोपों पर क्या कार्रवाई होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें