फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी: छह बच्चे घायल; चालक के शराब पीने की बात आई सामने

Mon, 12 Oct 2026 04:44 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

राजस्थान के कोटा जिले में स्कूल के बच्चों से भरी वैन पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में करीब छह बच्चे चोटिल हुए हैं। वैन में 18 से ज्यादा बच्चे सवार थे। हादसे के बाद सभी बच्चे वैन के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर सांगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्कूल संचालक के खिलाफ आक्रोश जताया। वहीं, सामने आया है कि उस दिन वैन कोई दूसरा व्यक्ति चला रहा था।

चालक के शराब पीने की बात आई सामने
सांगोद थाना अधिकारी पवन मीणा ने बताया कि वैन चला रहे व्यक्ति ने शराब पी रखी थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे में सभी बच्चे गंभीर चोटों से बच गए। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया है।

बच्चों के अभिभावकों ने भी स्कूल के बाहर हंगामा किया था। पुलिस ने उन्हें समझाया और उनकी शिकायतें भी ली हैं। मामले की जांच की जा रही है। यह हादसा मण्डाप से कुंदनपुर के बीच हुआ। वैन में सवार सभी बच्चे कुंदनपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ने जाते हैं।

ग्रामीणों ने पहले भी लापरवाही के आरोप लगाए
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वैन चालकों को कई बार लापरवाही से वाहन चलाते हुए देखा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने कई बार चालकों को रोककर सावधानी से वाहन चलाने के लिए कहा, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं होते थे। ग्रामीणों ने इसी लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। गनीमत रही कि वैन ज्यादा नहीं पलटी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए स्कूल संचालक की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें