मोहाली फेज-11 स्थित नाइपर में 35 दिन से धरने पर बैठे गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने मंगलवार से असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया। पांच कर्मचारियों ने मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू की है। कर्मचारी वर्ष 2003 में मंजूर पर्सनल प्रमोशन स्कीम (पीपीएस) को दोबारा लागू करने की मांग कर रहे हैं। एसोसिएशन के अनुसार, पीपीएस बंद होने से करीब 130 कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है।