फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली शाहीमाजरा आरएमसी पॉइंट पर मेयर के आने से पहले जेसीबी से उठाया कूड़ा, फिर भी नहीं पहुंचे मेयर

मोहाली के शाहीमाजरा आरएमसी पॉइंट पर मेयर के पहुंचने से पहले ही जेसीबी मशीन लगाकर कूड़ा उठाने और सफाई का काम शुरू कर दिया गया। पार्षद कुलदीप कौर कंग ने बताया कि मेयर सरबजीत सिंह समाना ने आज मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने का आश्वासन दिया था। लेकिन मेयर मौके पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते कूड़े और गंदगी से परेशान लोग उनका इंतजार करते रहे। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि मेयर के आने से उनकी समस्या का समाधान होगा। लंबे समय से कूड़े के ढेर और आग से परेशान लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि केवल कूड़ा उठाने की अस्थायी कार्रवाई से समस्या हल नहीं होगी, बल्कि यहां नियमित सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं यहां सफाई के दाैरान दोबारा आग भड़क गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें