फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में पूर्व एसजीपीसी सदस्य अमरजीत चावला के घर दबिश

महिला से दुष्कर्म के संगीन मामले में घिरे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार सुबह आनंदपुर साहिब पुलिस की विशेष टीम ने लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित उनके निवास पर दबिश दी। अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीन वाहनों में सवार होकर पहुंची 10 से 15 पुलिसकर्मियों की टीम ने अमरजीत सिंह चावला के वीआईपी लेन स्थित मकान को घेर लिया। हालांकि जब पुलिस ने छापामारी की तो अमरजीत चावला घर मौजूद नहीं मिले। घर में केवल महिलाएं मौजूद होने के कारण टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने चावला की पत्नी से काफी देर तक गहन पूछताछ की और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें