फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में महिला से सोने की बालियां झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने लूटपाट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से महिला से झपटी गई सोने की बालियों की जोड़ी, वारदात में इस्तेमाल ऑटो और 30 नशीली गोलियां बरामद करने का दावा किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने की। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को धोबी घाट के पास नकोदर चौक में एक महिला से ऑटो सवार व्यक्ति द्वारा सोने की बालियां झपटने की सूचना मिली थी। पीड़िता सतीश देवी निवासी गांव सहौड़ा डडियाल, हाजीपुर, होशियारपुर ने पुलिस को बताया कि ऑटो चालक ने उसके दोनों कानों से सोने की बालियां खींचीं, उसे धक्का दिया और अपने साथी के साथ ऑटो नंबर में फरार हो गया। मामले में थाना डिवीजन नंबर-4 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी अजमेर लाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, गुप्त सूचना और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने रितिक राज उर्फ नन्नू (करीब 25 वर्ष) और सूरज (करीब 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोने की बालियों की जोड़ी — वजन 3 ग्राम 0.80 मिलीग्राम, ऑटो और 30 खुली नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से अन्य वारदातों और उनमें शामिल संभावित साथियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रितिक राज उर्फ नन्नू के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-3 जालंधर में 6 मार्च 2025 को भी लूट/झपटमारी से संबंधित मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें