फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोराया में किसान से स्कूटी व मोबाइल लूटकर तीन लुटेरे फरार

जालंधर देहात के गोराया इलाके में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बोपाराए से जंड पुली की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर के पास सामने आया है, जहां तीन लुटेरों ने एक किसान को घेरकर उसकी बैटरी वाली स्कूटी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित किसान जसवीर सिंह निवासी गोराया ने बताया कि वह अपने खेत में स्थित कुएं पर गया था। वहां से जब वह बैटरी वाली स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था, तो नहर के पास तीन लुटेरों ने उसे घेर लिया। आरोपियों में से एक के पास दातर और डंडा था। लुटेरे उसकी स्कूटी छीनकर फरार हो गए। स्कूटी में मोबाइल फोन और जरूरी कागजात भी रखे हुए थे। घटना के बाद पीड़ित ने गोराया पुलिस को शिकायत दी है। इलाके में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है। लोग ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। गोराया थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें