फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में व्यापारी की गाड़ी से 10 लाख कैश लूट ले गया चोर

जालंधर में भाटिया इलेक्ट्रिक स्टोर के मालिक से करीब 10 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब साढ़े आठ बजे थाना डिवीजन नंबर-4 के अंतर्गत केसरी पेट्रोल पंप के बाहर हुई। जानकारी के मुताबिक, सरण पाल सिंह दुकान से घर जा रहे थे। रास्ते में पीएनबी चौक रेड लाइट के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद वह केसरी पेट्रोल पंप पर पंचर लगवाने के लिए रुके। जैसे ही वह कार से उतरकर टायर देखने के लिए पीछे गए। इसी दौरान एक व्यक्ति कार की सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 10 लाख रुपये होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी सिटी-1 मुख्तियार राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहनों में नकदी या कीमती सामान बिना निगरानी के न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें