पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को बड़े स्तर पर कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व और पंजाब के डीजीपी के दिशा-निर्देशों पर सब-डिवीजन सेंट्रल के अंतर्गत आने वाले थाना डिवीजन नंबर-2, डिवीजन नंबर-4, रामामंडी और नई बारादरी के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर सर्च अभियान चलाया गया।