फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के व्यापारियों का बड़ा फैसला, अब किसी भी विरोध प्रदर्शन पर पूरा दिन बाजार नहीं रहेंगे बंद

जालंधर शहर की विभिन्न व्यापारिक एवं वाणिज्यिक संगठनों की बैठक में आज शहर के प्रमुख होलसेल बाजारों से पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में अगस्त महीने के दौरान अलग-अलग धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से दिए गए तीन पंजाब बंद के आह्वानों का जिक्र करते हुए कहा गया कि व्यापारी वर्ग ने उस समय अपना पूरा सहयोग दिया था। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि मौजूदा कारोबारी परिस्थितियों और लगातार गिरते व्यापार को देखते हुए पूरे दिन दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखना अब व्यावहारिक नहीं है। धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के मुद्दों के प्रति समर्थन जताते हुए व्यापारिक संगठनों ने सामूहिक रूप से फैसला लिया कि भविष्य में किसी भी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पूरे दिन का बाजार बंद नहीं रखा जाएगा। बैठक में शहर की सभी व्यापारिक जत्थेबंदियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न मुद्दों पर भी विचार रखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें