फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: एफबीआई की वांटेड सूची में शामिल मंजीत सिंह बेदी कोर्ट में पेश, अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 08 Sep 2026 10:24 PM IST

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की वांटेड सूची में शामिल मंजीत सिंह बेदी को कुछ दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बेदी पर अमेरिका की सप्लीमेंटल न्यूट्रीशन असिस्टेंट प्रोग्राम (एसएनएपी) योजना में करीब 6 लाख डॉलर की कथित धोखाधड़ी करने का आरोप है। मंगलवार को पुलिस ने मंजीत सिंह बेदी को अदालत में पेश किया और उसका दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माननीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस कस्टडी के दौरान मंजीत सिंह बेदी खुद को बेकसूर बताता रहा। मीडिया के सामने भी उसने कहा कि वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले से जुड़े खुलासे करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें