फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: अंबेडकर प्रतिमा से कथित बेअदबी पर जालंधर भाजपा का प्रदर्शन, सरकार का जलाया पुतला

लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई कथित बेअदबी के विरोध में जालंधर भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन में पूर्व विधायक केडी भंडारी, हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दिनेश ढल्ल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘लोग मुख्यमंत्री और मंत्रियों से भी अपनी बात नहीं कह सकते?’ दिनेश ढल्ल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लोग अपने हक के लिए आवाज उठाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने शेरों गांव के मोहन सिंह का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि वह नशे की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास गए थे, क्योंकि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं रहा था। ढल्ल के मुताबिक, मोहन सिंह की दोनों टांगें तोड़ दी गईं और वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।ढल्ल ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से जुड़े एक अन्य मामले का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, एक कार्यक्रम में गुलजार सिंह ने अपने बेटे के नशे की समस्या को लेकर मंत्री से शिकायत की थी। ढल्ल ने आरोप लगाया कि इसके बाद गुलजार सिंह को प्रताड़ित किया गया और आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पंजाब में आम लोग मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक के सामने अपनी समस्याएं भी नहीं रख सकते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें