फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में कांग्रेस का धरना, हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण पर भड़के चन्नी और परगट

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को लेकर पंजाब कांग्रेस ने सोमवार को जालंधर में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ धरना दिया। देशभगत यादगार हॉल में आयोजित धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों पर हमला बताते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर रोष मार्च निकालने की भी घोषणा की। जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और कैंट विधायक परगट सिंह समेत कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हल्द्वानी की घटना केवल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का मामला नहीं है, बल्कि संविधान की आत्मा और समानता के अधिकार से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। कांग्रेस नेताओं ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 17 का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। नेताओं ने भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति और विदेश नीति जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए जाति और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने पंजाब के गुरुओं और पीरों के ‘संगत-पंगत’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब की धरती भेदभाव की मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें