फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े, खूनी टकराव के बाद दो गिरफ्तार

Nivedita Updated Mon, 07 Sep 2026 01:16 PM IST

जालंधर के बालदेव नगर में मारपीट की घटना में थाना रामामंडी पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत बच्चों के बीच हुए विवाद से हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बड़े भी झगड़े में शामिल हो गए। एसीपी सेंट्रल जालंधर राजेश ठाकुर ने बताया कि 6 सितंबर को बालदेव नगर इलाके में झगड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने एएसआई अरजीत सिंह के बयान पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने आया है कि घटना में शामिल कुछ लोग तेजधार हथियारों और अन्य हथियारों से लैस थे। घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर उसकी जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सही तस्वीर सामने आ सके और इसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। हथियारों के कथित कब्जे/इस्तेमाल को देखते हुए मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 27 भी जोड़ दी गई है। पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल करीब 8-9 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों की एमएलआर प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें