फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में व्यापारी से लूट का सीसीटीवी आया सामने

Nivedita Updated Thu, 03 Sep 2026 10:20 AM IST

जालंधर में भाटिया इलेक्ट्रिक स्टोर के मालिक से करीब 10 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब साढ़े आठ बजे थाना डिवीजन नंबर-4 के अंतर्गत केसरी पेट्रोल पंप के बाहर हुई। जानकारी के मुताबिक, सरण पाल सिंह दुकान से घर जा रहे थे। रास्ते में पीएनबी चौक रेड लाइट के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद वह केसरी पेट्रोल पंप पर पंचर लगवाने के लिए रुके। जैसे ही वह कार से उतरकर टायर देखने के लिए पीछे गए। इसी दौरान एक व्यक्ति कार की सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 10 लाख रुपये होने की बात सामने आई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें