गुरुहरसहाए के गांव मोती वाला निवासी आकाशदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में आकाशदीप ने आरोप लगाया कि ससुराल में उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर दिया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आकाशदीप की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बहू करीब दो माह पहले रूठकर मायके चली गई थी। इसके बाद गांव गुरु कर्म सिंह में उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने आकाशदीप को बुलाया। आरोप है कि वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में जहरीली दवा मिलाकर पिला दी गई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।