हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीदी स्मारक के नजदीक बनाए जा रहे हुसैनीवाला विरासत कांप्लेक्स का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसका नींव पत्थर 23 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखा था। उस समय मुख्यमंत्री ने 28 सितंबर को कांप्लेक्स का उद्घघाटन किए जाने की बात कही थी, लेकिन निर्धारित तारीख तक भी निर्माण कार्य अधूरा है। विरासत कांप्लेक्स में भारत-पाकिस्तान युद्ध वार मेमोरियल, शिक्षा मैदान और झील सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की जानी थीं। 28 सितंबर को उद्घघाटन प्रस्तावित होने के बावजूद निर्माण पूरा न होने से अब इसके उद्घघाटन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।