जहां एक तरफ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। वहीं, अगर बात करें पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर स्थित बमियाल सेक्टर की तो बमियाल सेक्टर के रास्ते सेंकड़ो की तादाद में रेत बजरी से भरे ट्रक रात के अंधेरे में पंजाब के लिंक रास्तों का इस्तेमाल करते हुए जम्मू से पंजाब में रोजाना दाखिल होते हैं। जिस कारण बमियाल सेक्टर में रहने वाले लोग काफी परेशान है। गत रात से ही उन्होंने जम्मू से पंजाब में दाखिल होने वाले लिंक रोड को बंद कर दिया, जिस कारण ट्रकों की लंबी-लंबी कतारें सड़क पर लग गई। स्थानीय लोगों और ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन तरसेम लाल ने कहा कि नाजायज तरीके से रेत बजरी से भरे ट्रक रात के अंधेरे में बमियाल सेक्टर के रास्ते पंजाब में दाखिल होने के लिए लिंक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं जोकि सरासर गलत है। रोजाना सेंकडो ट्रक गुजरते हैं जिस कारण हादसे भी हो रहे हैं परंतु, किसी का भी इस और ध्यान नहीं है और पंजाब सरकार भी सोए हुई है वहीं, इस बारे में जब वहां पर मौजूद ड्राइवर से बात की गई तो उसने कहा कि अगर वह दूसरी साइड नेशनल हाईवे से जाएं तो 2000 रुपए टोल लगता है जिसको बचाने के चक्कर में लिंक रोड पर उसके मालिक भेजते हैं इसमें उनका कोई कसूर नहीं है। वही, इस पूरे मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी से जब बात की तो उन्होंने कहा कि दिन में इनकी नो एंट्री है यहां पर इस रास्ते से जो ट्रक गुजर रहे हैं यह हाई-फाई मामला है।