फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराओं में खिलौना पिस्तौल दिखाकर दो दुकानों में लूट, महिलाएं निशाने पर

जगराओं में बुधवार को ब्रेजा कार सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े दो दुकानों में लूटपाट कर दहशत फैला दी। आरोपियों ने असली हथियार की बजाय खिलौना पिस्तौल से गोली चलने जैसी आवाज निकालकर महिलाओं को डराया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाशों ने अगवाड़ लोपो से नानकसर जाने वाले रास्ते पर स्थित एकज्योत क्लीनिक और डिस्पोजल रोड स्थित सिंगला करियाना स्टोर को निशाना बनाया। पहले बदमाशों ने एकज्योत क्लीनिक से लैपटॉप और अन्य कीमती सामान लूटा। इसके बाद सिंगला करियाना स्टोर में घुसकर 5 से 6 हजार रुपये की नकदी, बीड़ियों का बंडल और माचिस के डिब्बे लेकर फरार हो गए। उधार पैसे देने वाले का पता पूछने के बहाने घुसे बदमाश सिंगला करियाना स्टोर की संचालक मोनिका सिंगला और रीटा सिंगला के मुताबिक, वारदात के समय वे दुकान पर मौजूद थीं। इसी दौरान दो युवक दुकान में आए और पहले गजक व बीड़ी सहित अन्य सामान मांगा। बाद में उन्होंने ब्याज पर पैसे देने वाले व्यक्ति का पता पूछना शुरू कर दिया। जब महिलाओं ने अनजान होने की बात कही तो युवकों ने अचानक खिलौना पिस्तौल निकाल ली और धमाके जैसी आवाज निकालकर उन्हें डरा दिया। इसी बीच एक आरोपी काउंटर के दूसरी तरफ पहुंचा और गल्ले से नकदी निकाल ली। दोनों आरोपी बीड़ियों का बंडल और माचिस के डिब्बे लेकर फरार हो गए। दहशत में काफी देर तक दुकान से बाहर नहीं निकलीं महिलाएं वारदात के बाद दोनों बदमाश ब्रेजा कार में सवार होकर लंडे फाटकों की तरफ फरार हो गए। घटना से सहमी महिलाएं काफी देर तक दुकान से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसपी देहात डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने बच्चों द्वारा दीपावली पर इस्तेमाल की जाने वाली खिलौना पिस्तौल से गोली चलने जैसी आवाज निकालकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें