पंजाब गौ सेवा आयोग के उप चेयरमैन कीमती भगत ने आज तरनतारन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गायों की रक्षा और देखभाल के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गायों की सेवा-संभाल के लिए प्रति गाय 61 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से संभाल भत्ता दिया जा रहा है। कीमती भगत ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गौशालाओं में रह रही गायों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एक नेक कार्य है और इसमें सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं तथा आम लोगों को भी अपना योगदान देना चाहिए।