फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में मिसल सतलुज ने आप सरकार पर साधा निशाना, कहा- पंजाब को हर मोर्चे पर कर रही विफल

Nivedita Updated Sat, 05 Sep 2026 01:49 PM IST

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में मिसल सतलुज के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले आप ने पंजाब को कर्ज मुक्त करने, नशा खत्म करने, किसानों की समस्याएं हल करने और युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार इन वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। मिसल सतलुज के नेताओं ने कहा कि पंजाब पर कर्ज कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। नशे के खिलाफ सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार और सेवन गंभीर समस्या बना हुआ है तथा आए दिन युवाओं की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें धरने-प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। रोजगार की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले नौजवानों पर लाठियां बरसाए जाने का आरोप लगाते हुए नेताओं ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। नेताओं ने पंजाब में कैंसर के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब एक लाख 26 हजार लोग कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा केवल अस्पतालों तक पहुंचने वाले मरीजों का है, जबकि इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पाने वाले मरीजों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें