फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में एडीसी ने जनगणना-2027 जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भारत की पहली डिजिटल जनगणना-2027 के तहत नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी जा रही है। इसके तहत 16 से 30 नवंबर तक लोग घर बैठे ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। लोगों को जागरूक करने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कृष्ण पाल राजपूत ने जिला प्रशासनिक परिसर से जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एडीसी ने बताया कि जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए पहली बार डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों से लोगों को इस सुविधा के प्रति जागरूक करने और जिलेवासियों से स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें