फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में पानी में मिली संदिग्ध मिसाइलनुमा वस्तु, इलाके में मची सनसनी

जिले के शाहपुर गेट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पानी के बीच एक संदिग्ध मिसाइलनुमा वस्तु दिखाई दी। वस्तु बम या मिसाइल जैसी नजर आने पर स्थानीय लोगों में भी चर्चा और चिंता का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी मोहन लाल निवासी शाहपुर गेट ने बताया कि वह फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पानी के पास हाथ-मुंह धोने के लिए रुके तो उनकी नजर पानी के अंदर पड़ी एक संदिग्ध वस्तु पर गई। पहली नजर में वस्तु मिसाइल या बम जैसी प्रतीत हुई। उन्होंने किसी प्रकार का जोखिम उठाए बिना तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि 112 कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान पानी के अंदर संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया। विशेषज्ञों की मौजूदगी में वस्तु को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर उसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह वस्तु वास्तव में क्या है और कहीं इसमें किसी प्रकार का विस्फोटक या खतरा तो मौजूद नहीं है। फिलहाल पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया है। बम निरोधक दस्ते की जांच रिपोर्ट के बाद ही संदिग्ध वस्तु की वास्तविक प्रकृति सामने आएगी। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच उत्सुकता के साथ-साथ चिंता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें