फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में मछली पालकों की राज्य स्तरीय बैठक, मुफ्त बिजली व सब्सिडी की मांग

फरीदकोट जिले के गांव वाड़ा दराका में मछली पालन को सहायक धंधे के रूप में अपनाने वाले किसानों की राज्य स्तरीय बैठक हुई। पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे किसानों ने बढ़ती लागत को लेकर सरकार से राहत की मांग की। किसानों ने कहा कि मछली पालन से आमदनी का अच्छा स्रोत तैयार हुआ है, लेकिन बिजली और मछली की फीड महंगी होने के कारण खर्च लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने मछली पालन करने वाले किसानों को कृषि क्षेत्र की तर्ज पर मुफ्त बिजली देने तथा नए फार्म शुरू करने वालों को सब्सिडी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब में मछली फार्मों को अन्य राज्यों की तुलना में महंगी बिजली मिल रही है, जबकि फीड की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे किसानों के लिए यह सहायक धंधा चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रणजोध सिंह और हरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि सरकार को मछली पालक किसानों की समस्याओं पर जल्द ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि बढ़ती लागत को लेकर राहत नहीं मिली तो इस व्यवसाय से जुड़े किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें