पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल की महिला इकाई ने शनिवार को चंडीगढ़ में रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी महिलाएं सीएम आवास की तरफ बढ़ीं। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनो पक्षों के बीच टकराव हो गया। भारी हंगामे के बीच पुलिस ने सांसद हरसिमरत काैर बादल को हिरासत में ले लिया।