फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में किसान-मजदूर संगठन की बैठक में धरने की तैयारियों की समीक्षा

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जिला फिरोजपुर के सभी जोन नेताओं की जनरल बॉडी बैठक गुरुद्वारा वजीदपुर जामणी साहिब में जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान 14 सितंबर को कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के घर के बाहर लगाए जाने वाले पांच दिवसीय धरने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा कि धरने की तैयारियां गांव स्तर पर बैठकें करके लगभग पूरी कर ली गई हैं। सैकड़ों किसान, मजदूर और महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से धरने में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों से किए वादे पूरे करने के लिए मजबूर किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि धान की फसल पकने के करीब है, लेकिन सरकार किसानों को मोटरों के लिए निर्बाध बिजली सप्लाई देने में विफल रही है। इसके चलते किसानों को संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर धर्म सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह फौजी, बलजिंदर सिंह तलवंडी निपालां, अमनदीप सिंह कच्चरभन्न, गुरमेल सिंह फत्तेवाला और नरेंद्रपाल सिंह जताला सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें