फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान की समीक्षा बैठक, नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जिला पठानकोट में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए आज जिला प्रबंधकीय परिसर मलिकपुर में विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कोऑर्डिनेटर अंकित मेहरा ने की। जिसमें कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक, हलका इंचार्ज सुजानपुर डॉ. स्वर्ण सिंह सलारिया, हलका इंचार्ज पठानकोट और उप कोऑर्डिनेटर माझा जोन रोहित सियाल, डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी, एस.एस.पी आदित्य, एसडीएम पठानकोट मनदीप सिंह मान सहित पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों, नशा तस्करी को रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई और जमीनी स्तर पर अभियान की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया गया। ब्लॉक और वार्ड स्तर पर अभियान से जुड़े वालंटियरों द्वारा भी अपने अनुभव और फीडबैक साझा किए गए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। आज की बैठक में अभियान के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की गई है और जमीनी स्तर से मिली फीडबैक भी काफी उत्साहजनक रही है। पठानकोट जिले की भौगोलिक स्थिति अनोखी है, क्योंकि इसकी सीमाएं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से लगती हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा भी नजदीक है। इस कारण जिला पठानकोट के सामने नशा तस्करी को रोकने संबंधी कई चुनौतियां हैं, पर पुलिस और प्रशासन द्वारा इन चुनौतियों का डटकर सामना किया जा रहा है। कटारूचक ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल छोटे-बड़े तस्करों के खिलाफ कानून के अनुसार पर्चे दर्ज करने के साथ-साथ गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं। नशा तस्करों को कानून के अनुसार सजाएं दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें