फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बरसे बदरा, सुहाना हुआ मौसम

चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह बरसात से माैसम सुहाना हो गया। पिछले 24 घंटे के दौरान हुई 58.7 मिमी बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम होकर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।  मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार चंडीगढ़ में फिलहाल गर्मी से राहत बनी रहेगी। अगले पांच दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और रुक-रुककर बौछारें पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें