फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में कुत्ते के पिल्ले को लाठी से पीटकर मार डाला, वीडियो वायरल

Nivedita Updated Mon, 07 Sep 2026 12:11 PM IST

पठानकोट में एक शख्स के कुत्ते के पिल्ले को बुरी तरह पीट कर मार डालने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने से लोगों में रोष है। यह वीडियो पठानकोट के ढाकी क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक व्यक्ति ने लाठी से कुत्ते के पिल्ले को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पंजाब कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और कांग्रेस एससी सेल की नेशनल कॉर्डिनेटर टीना चौधरी और शिवसेना यूबीटी प्रदेश अध्यक्ष जोगराज शर्मा ने घटना की निंदा की है। दोनों नेताओं ने कहा कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति इस तरह की बेरहमी करने से पहले कई बार सोचे। जोगराज शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें