पंजाब सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी सीएम आवास की तरफ बढ़े। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर उन्हें रोका। पुलिस ने नेताओं को कांग्रेस भवन के पास ही रोक दिया है।