फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए व पेंशन मांगों को लेकर PSPCL कर्मचारियों और पेंशनर्स का प्रदर्शन, निकाला रोष मार्च

पंजाब प्रदेश में पीएसपीसीएल (PSPCL) की एम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर डीए (महंगाई भत्ता) एवं पेंशन से संबंधित मांगों को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स ने दो दिवसीय हड़ताल के तहत पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान तलवाड़ा स्थित 66 केवी सब-डिवीजन परिसर में कर्मचारियों और पेंशनर्स ने धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने रोष मार्च निकाला और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की और मांगों के समाधान के लिए आवाज उठाई। यह प्रदर्शन प्रदेश एम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर आयोजित दो दिवसीय हड़ताल का हिस्सा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें