फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़शंकर के बीत इलाके में धूमधाम से निकली श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शोभायात्रा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 07:16 PM IST

भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सनातन शर्म सभा (इलाका बीत) की ओर से बीत इलाके में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा गांव खुरालगढ़ साहिब से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होती हुई करीब 14 किलोमीटर का सफर तय कर अड्डा झुगियां स्थित माता शीतला मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के बीच शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान काफी संख्या में साधु संत शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के भजनों और जयघोषों से पूरा बीत इलाका भक्तिमय हो उठा। रास्ते भर श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें