चंडीगढ़ के नैतिक हत्याकांड के आरोपी और ऑपरेशन सेल की टीम के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। टीम आरोपी मनप्रीत को सेक्टर 50 में हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई थी। आरोप है कि इसी दाैरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जांघ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिस आरोपी का एनकाउंटर हुआ है, वह सीपी मॉल में फायरिंग समेत कई अन्य रंगदारी और फायरिंग के मामले में शामिल था। ऑपरेशन सेल की टीम के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखां ने बताया कि सेक्टर 22 में हुए नैतिक हत्याकांड में दो आरोपियों को पकड़ा गया था। वारदात में इस्तमाल किए गए हथियार की बरामदगी करवाने के लिए गए आरोपी ने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसे रोकने के लिए ऑपरेशन सेल की टीम ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दाैरान आरोपी की जांघ में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे काबू कर लिया गया।