फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए हर वर्ग की भागीदारी जरूरी : खुड्डियां

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वीरवार को कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों के अलावा जिला, विधानसभा हलका व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और वालंटियर शामिल हुए। इस मौके पर विधायक फिरोजपुर शहरी रणबीर सिंह भुल्लर, विधायक फिरोजपुर देहाती रजनीश कुमार दहिया, विधायक गुरहरसहाय फौजा सिंह सरारी और एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने कहा कि नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। नशा तस्करी में किसी की भी संलिप्तता सामने आने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। हर जागरूक नागरिक को इस अभियान में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर कई तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। वहीं, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांव-गांव खेल मैदान व स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं, ताकि युवा खेलों से जुड़कर स्वस्थ जीवन अपना सकें। मंत्री ने लोगों से अपील की कि आसपास नशा बेचने वाले व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों का सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में मुफ्त इलाज संभव है। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख को नशे की समस्या वाले गांवों की पहचान कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों व कोऑर्डिनेटरों ने अपनी समस्याएं भी मंत्री के समक्ष रखीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें