फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडी में शुरू हुई धान की आवक, एक अक्टूबर से होगी सरकारी खरीद

Nivedita Updated Mon, 07 Sep 2026 09:55 AM IST

पंजाब सरकार की ओर से धान की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू करने का ऐलान किया गया है, लेकिन इससे पहले ही अनाज मंडियों में नई फसल की आवक शुरू हो गई है। फिरोजपुर शहर की अनाज मंडी में किसानों द्वारा धान की फसल लेकर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। धान की नई फसल मंडी में पहुंचने से किसानों के चेहरों पर खुशी और रौनक देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि पिछले कई सीजन के दौरान बारिश और बाढ़ के कारण उनकी फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कई बार खेतों में पानी भरने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। इस बार मौसम अनुकूल रहने के कारण किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद है। हालांकि, किसानों के सामने अब धान की खरीद को लेकर चिंता भी खड़ी हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि मंडियों में धान की आवक इसी तरह जारी रही तो एक अक्टूबर तक मंडियों में फसल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचेगी। इससे किसानों को अपनी फसल मंडियों में रखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि धान की सरकारी खरीद निर्धारित तिथि से पहले ही शुरू करवाई जाए, ताकि मंडियों में पहुंचने वाली फसल की जल्द खरीद और उठान हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें