फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में कार और एक्टिवा की टक्कर, रेस्टोरेंट मालिक की मौत और एक शख्स गंभीर रूप से घायल

जालंधर रोड पर सुल्तानपुर लोधी बाईपास के पास कार और एक्टिवा के बीच हुई भीषण टक्कर में एक रेस्टोरेंट मालिक की मौत हो गई, जबकि उसका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट मालिक गुरविंदरपाल सिंह काहलों अपने कर्मचारी शिवराज के साथ एक्टिवा पर सवार होकर काम से घर लौट रहे थे। जब वे जालंधर रोड पर सुल्तानपुर लोधी बाईपास के पास पहुंचे तो उनकी एक्टिवा की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर युक्ता ने जांच के बाद गुरविंदरपाल सिंह काहलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल शिवराज का उपचार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें