मानसा में मेडिकल संचालक द्वारा गोलियां मारकर हत्या किए गए परविंदर झोटा की अंतिम अरदास रविवार को तख़्त दमदमा साहिब तलवंडी साबो में हुई। अंतिम अरदास में पहुंचे झोटा के पिता भीम सिंह ने बातचीत के दौरान पंजाब के लोगों को अपील की कि वो झाड़ू को वोट ना दें, 2027 के विस चुनाव में झाड़ू का बटन खाली रहे और सभी उमीदवारों की जमानत जब्त कर दी जाए, यही झोटा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पिता भीम सिंह ने कहा कि बड़े बड़े वादे करके सता हासिल करने वाला भगवंत मान मुख्य मंत्री बनते ही लोगों के साथ किए वादे भूल गया। उन्होंने पंजाब की महिलायों को अपील की कि वो 1500-1500 रूपए के चककर में ना आए और अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिए वोट करें. उन्होंने कहा कि आप सरकार के राज में राज्य अंदर नशा आम हो गया, जो पंजाब के युवाओं को खोखला कर रहा है।