नेशनल हेल्थ मिशन (एन.एच.एम.) के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों की ओर से अपनी लंबे समय से लटकी हुई मांगों की पूर्ति के लिए शुरू की गई हड़ताल लगातार जारी है। सूबे भर के एन.एच.एम. कर्मचारियों की ओर से सरकार की नीतियों और मांगों के प्रति अपनाए जा रहे लापरवाही वाले रवैये के विरोध में रोष प्रकट किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले लंबे समय से अपनी जायज मांगों को सरकार और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के ध्यान में ला रहे हैं, परंतु अभी तक इनका कोई ठोस हल नहीं निकल सका।