पंजाब सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के अपने वादे को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मोगा के हलका निहाल सिंह वाला के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने 51 आंगनवाड़ी महिलाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि पंजाब सरकार रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए लगातार काम कर रही है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर और पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।