फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला नाबालिग गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2026 05:28 PM IST

फरीदकोट में जिला पुलिस ने नशा तस्करी और रंगदारी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अहम सफलताएं हासिल की हैं। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है जबकि साजिश में शामिल उसके दो साथियों की तलाश जारी है। एसएसपी ने बताया कि गांव औलख निवासी रमनदीप सिंह, जो अपने पिता और भाई के साथ किराना स्टोर व दूध की डेयरी चलाता है को 16 अगस्त की रात इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तकनीकी इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर नाबालिग को पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पैसों के लालच में रंगदारी की साजिश रची गई थी। दूसरी कार्रवाई में 522 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार तरनतारन के गांव राजोके निवासी मोहनीबीर सिंह से रिमांड के दौरान 9 एमएम पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें