फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पेड़ की डाल काटने से रोकने पर हुए विवाद में एक की हत्या

मोगा के गांव बघेलेवाला में पेड़ की डाल काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केवल सिंह निवासी बघेलेवाला के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे हरजिंदर सिंह ने बताया कि सनबीर सिंह उर्फ निक्कू और गुरशरण सिंह उर्फ शरना ने उसके पिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने केवल सिंह के शरीर पर चढ़कर पैरों से उन्हें पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बयान के अनुसार, जब हरजिंदर सिंह अपने पिता को बचाने के लिए आगे आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। शोर सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर पहुंचने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गए। परिवार के अनुसार, पेड़ की डाल काटने से रोकने को लेकर आरोपियों के साथ उनकी रंजिश चल रही थी। शिकायत में सरबजीत सिंह और तरसेम सिंह पर भी आरोपियों को शह देने के आरोप लगाए गए हैं। थाना सदर मोगा पुलिस ने सनबीर सिंह उर्फ निक्कू, गुरशरण सिंह उर्फ शरना, सरबजीत सिंह और तरसेम सिंह समेत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें