फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया

Nivedita Updated Sat, 05 Sep 2026 08:40 AM IST

फिरोजपुर में विभिन्न मंदिरों और गली-मोहल्लों में जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर की रिखी कॉलोनी स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर में रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें